< 2 Rois 1 >

1 Après la mort d'Achab, Moab se souleva contre Israël.
अहाब की मृत्यु के बाद मोआब देश ने इस्राएल के विरुद्ध विद्रोह कर दिया.
2 Et Ochozias tomba à travers le treillis de sa chambre haute, en Samarie; il en fut malade; et il fit partir des messagers auxquels il dit: Allez demander à Baal-Mouche, dieu d'Accaron, si je survivrai à cette maladie? Ils partirent, et ils le questionnèrent pour leur roi.
अहज़्याह शमरिया नगर में अपने राजघराने के ऊपरी कमरे की जालीदार खिड़की से नीचे गिर पड़ा और बीमार हो गया. तब उसने दूतों को बुलवाया और उन्हें यह आदेश दिया, “जाओ और बाल-ज़बूब, एक्रोन के देवता से यह मालूम करो, क्या मैं अपनी इस रोगी अवस्था से ठीक हो सकूंगा?”
3 Or, un ange du Seigneur appelant Elie le Thesbite, dit: Lève-toi, va à la rencontre des messagers d'Ochozias, roi de Samarie, et lu leur diras: Est-ce qu'il n'y a point de Dieu en Israël, que vous allez interroger Baal-Mouche, dieu d'Accaron? Il n'en sera pas ainsi.
मगर याहवेह का दूत तिशबेवासी एलियाह से यह कह चुका था, “उठो, जाकर शमरिया के राजा के दूतों से भेंटकर उनसे कहना, ‘क्या इस्राएल राज्य में परमेश्वर नहीं हैं, कि तुम एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने जा रहे हो?’
4 Voici ce que dit le Seigneur: La couche sur laquelle tu es monté, tu n'en descendras plus; car assurément tu mourras. Elie partit donc, et il leur dit ces paroles.
इसलिये अब याहवेह का संदेश यह है ‘अब तुम अपने बिछौने से, जिस पर तुम इस समय लेटे हुए हो, नीचे कभी न आ सकोगे—तुम्हारी मृत्यु तय है.’” यह सुन एलियाह चल पड़े.
5 Et les messagers retournèrent auprès de leur maître, qui leur dit: Pourquoi êtes-vous revenus?
जब दूत राजा के पास लौटे, राजा ने उनसे प्रश्न किया, “तुम लौट क्यों आए हो?”
6 Ils répondirent: Un homme est venu à notre rencontre, il nous a dit: Retournez auprès du roi qui vous a envoyés, et dites-lui: Voici ce que dit le Seigneur: Est-ce qu'il n'y a point de Dieu en Israël, que tu vas consulter Baal-Mouche, le dieu d'Accaron? Il n'en sera point ainsi. La couche sur laquelle tu es montée, tu n'en descendras plus, car tu mourras.
उन्होंने उत्तर दिया, “एक व्यक्ति हमसे भेंटकरने आया था, उसी ने हमें आदेश दिया, ‘राजा के पास लौट जाओ, जिसने तुम्हें भेजा है. उससे कहना, “यह याहवेह का संदेश है: क्या इस्राएल राज्य में परमेश्वर नहीं हैं, कि तुम एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने जा रहे हो? इसलिये अब तुम जिस बिछौने पर लेटे हुए हो, उससे नीचे नहीं आओगे—तुम्हारी मृत्यु ज़रूर हो जाएगी!”’”
7 Ainsi, après leur retour, ils rapportèrent au roi les paroles d'Elie, et le roi leur dit: Comment est l'homme qui a été à votre rencontre, et qui vous a dit ces paroles?
राजा ने उनसे पूछा, “किस प्रकार का व्यक्ति था वह, जो तुमसे भेंटकरने आया था, जिसने तुमसे यह सब कहा है?”
8 Ils reprirent: C'est un homme velu, qui est vêtu d'une peau de brebis. Et le roi s'écria: C'est Elie le Thesbite.
उन्होंने उत्तर दिया, “वह बालों का एक वस्त्र पहिना हुआ था, और वह चमड़े का कमरबंध बांधा हुआ था.” राजा बोल उठा, “वह तिशबेवासी एलियाह है!”
9 Puis, il envoya vers lui un chef de cinquante hommes; le chef partit avec sa troupe, et il vit Elie assis sur la cime de la montagne, et il lui dit: Descends, homme de Dieu, le roi te demande.
राजा ने एक सेना के प्रधान को उसके पचास सैनिकों के साथ एलियाह के पास भेज दिया. सेना के प्रधान ने वहां जाकर देखा कि एलियाह पहाड़ी की चोटी पर बैठे हुए थे. सेना के प्रधान ने एलियाह से कहा, “परमेश्वर के जन, राजा का आदेश है, ‘नीचे उतर आओ.’”
10 Or, Elle répondit: Si je suis un homme de Dieu, le feu du ciel va tomber et dévorer toi et tes cinquante hommes. Aussitôt, le feu du ciel tomba et dévora le chef avec sa troupe.
एलियाह ने सेना के प्रधान को उत्तर दिया, “यदि मैं वास्तव में परमेश्वर का जन हूं, तो आकाश से आग बरसे और तुम्हें और तुम्हारे पचासों को खत्म कर जाए.” उनका यह कहना खत्म होते ही आकाश से आग बरसी और सेना के प्रधान और उसके पचासों सैनिकों को चट कर गई.
11 Le roi lui envoya une seconde fois un chef et ses cinquante hommes. Et le chef dit à Elie: Homme de Dieu: Voici ce que dit le roi: Descends au plus vite.
राजा ने पचास सैनिकों की दूसरी टुकड़ी को उनके प्रधान के साथ एलियाह के पास भेजी. सेना के प्रधान ने एलियाह से कहा, “परमेश्वर के जन, यह राजा का आदेश है, ‘जल्द ही नीचे उतर आओ.’”
12 Le prophète répondit: Si je suis un homme de Dieu, le feu du ciel va tomber et dévorer toi et tes cinquante hommes. Aussitôt, le feu du ciel tomba, et dévora le chef avec sa troupe.
एलियाह ने उसे उत्तर दिया, “यदि मैं सच में परमेश्वर का जन हूं, तो आकाश से आग बरसे और तुम्हें और तुम्हारे पचासों सैनिकों को चट कर जाए.” उसी समय आकाश से आग बरसी और उसे और उसके पचासों सैनिकों को चट कर गई.
13 Et le roi envoya encore un chef et ses cinquante hommes; et ce troisième chef partit, se mit à genoux devant Elie, le pria, et lui dit: Homme de Dieu, que ma vie et celle de ces cinquante hommes, tes serviteurs, ne soient pas sans prix à tes yeux.
राजा ने पचास सैनिकों की तीसरी टुकड़ी को उनके प्रधान के साथ एलियाह के पास भेजी. जब वह तीसरी पचास सैनिकों की टुकड़ी का प्रधान एलियाह के पास पहुंचा, उसने उनके आगे घुटने टेक दिए और उनसे विनती की, “परमेश्वर के जन, आपकी दृष्टि में मेरा और इन पचास सैनिकों का जीवन कीमती बना रहे.
14 Le feu du ciel est tombé et a dévoré déjà deux chefs de cinquante hommes; maintenant donc, que ma vie ne soit pas sans prix à tes yeux.
आकाश से आग बरसी और मुझसे पहले आए दो सेना प्रधानों और उनके पचास-पचास सैनिकों को चट कर गई; मगर अब आपकी दृष्टि में मेरा जीवन कीमती हो.”
15 Or, l'ange du Seigneur dit au prophète: Descends avec lui, ne crains rien d'eux. Et le prophète se leva, et il se rendit avec eux au-devant du roi.
एलियाह को याहवेह के दूत ने आदेश दिया, “निड़र होकर उसके साथ चले जाओ.” तब एलियाह उठे और उसके साथ राजा के सामने जा पहुंचे.
16 Et il lui dit: Voici ce que dit le Seigneur: Pourquoi as-tu envoyé des messagers consulter Baal-Mouche, dieu d'Accaron? Ce ne sera point ainsi: la couche sur laquelle tu es monté, tu n'en descendras plus, car tu mourras.
उन्होंने राजा को कहा, “याहवेह का संदेश यह है: आपने एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने दूत भेजे थे, क्या इसलिये कि अब इस्राएल देश में कोई परमेश्वर न रहा, जिनसे उनकी इच्छा मालूम की जा सके? इसलिये आप जिस बिछौने पर लेटे हैं, उससे नीचे नहीं उतरेंगे; आपकी मृत्यु ज़रूर ही हो जाएगी!”
17 Il mourut, en effet, selon la parole du Seigneur que le prophète lui avait dite.
तब याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार, जो उन्होंने एलियाह के द्वारा की थी, अहज़्याह की मृत्यु हुई. इसलिये कि अहज़्याह के कोई पुत्र न था, उसकी जगह पर उसका भाई योराम राजा बन गया. यह यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के पुत्र यहोराम के शासनकाल का दूसरा साल था.
18 Quant au reste de l'histoire d'Ochozias, n'est-il pas écrit au livre des faits et gestes des rois d'Israël?
अहज़्याह द्वारा किए गए बाकी कामों का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास पुस्तक में दिया गया है.

< 2 Rois 1 >