< תהילים 79 >

מזמור לאסף אלהים באו גוים בנחלתך-- טמאו את היכל קדשך שמו את-ירושלם לעיים 1
आसफ का एक स्तोत्र. परमेश्वर, जनताओं ने आपके निज भाग में अतिक्रमण किया है; आपके पवित्र मंदिर को उन्होंने दूषित कर दिया है, येरूशलेम अब खंडहर मात्र रह गया है.
נתנו את-נבלת עבדיך-- מאכל לעוף השמים בשר חסידיך לחיתו-ארץ 2
उन्होंने आपके सेवकों के शव आकाश के पक्षियों के आहार के लिए छोड़ दिए हैं; आपके भक्तों का मांस वन्य पशुओं का आहार बन गया है.
שפכו דמם כמים--סביבות ירושלם ואין קובר 3
येरूशलेम के चारों ओर उन्होंने रक्त को जलधारा समान बहा दिया है, मृतकों को भूमिस्थ करने के लिए कोई शेष न रहा.
היינו חרפה לשכנינו לעג וקלס לסביבותינו 4
हमारे पड़ोसियों के लिए हम तिरस्कार के पात्र हो गए हैं. उनके लिए, जो हमारे आस-पास होते हैं, हम घृणा और ठट्ठा का विषय बन गए हैं.
עד-מה יהוה תאנף לנצח תבער כמו-אש קנאתך 5
याहवेह, कब तक? क्या हम पर आपका क्रोध लगातार रहेगा? कब तक आपकी डाह अग्नि के जैसी दहकती रहेगी?
שפך חמתך-- אל הגוים אשר לא-ידעוך ועל ממלכות-- אשר בשמך לא קראו 6
अब तो उन जनताओं पर अपना क्रोध उंडेल दीजिए, जो आपकी अवमानना करते हैं, उन राष्ट्रों पर, जो आपकी महिमा को मान्यता नहीं देते;
כי אכל את-יעקב ואת-נוהו השמו 7
उन्होंने याकोब को निगल लिया है तथा उसकी मातृभूमि को ध्वस्त कर दिया है.
אל-תזכר-לנו עונת ראשנים מהר יקדמונו רחמיך-- כי דלונו מאד 8
हमारे पूर्वजों के पापों का दंड हमें न दीजिए; हम पर आपकी कृपा तुरंत पहुंच जाए, क्योंकि हमारी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है.
עזרנו אלהי ישענו-- על-דבר כבוד-שמך והצילנו וכפר על-חטאתינו למען שמך 9
परमेश्वर, हमारे छुड़ानेवाले, अपनी महिमा के तेज के निमित्त हमारी सहायता कीजिए; अपनी महिमा के निमित्त हमारे पाप क्षमा कर हमारा उद्धार कीजिए.
למה יאמרו הגוים-- איה אלהיהם יודע בגיים (בגוים) לעינינו נקמת דם-עבדיך השפוך 10
भला जनताओं को यह कहने का अवसर क्यों दिया जाए, “कहां है उनका परमेश्वर?” हमारे देखते-देखते राष्ट्रों पर यह प्रकट कर दीजिए, कि आप अपने सेवकों के बहे रक्त का प्रतिशोध लेते हैं.
תבוא לפניך אנקת אסיר כגדל זרועך--הותר בני תמותה 11
बंदियों का कराहना आप तक पहुंचे; अपने महा सामर्थ्य के द्वारा उनकी रक्षा कीजिए, जो मृत्यु के लिए सौंपे जा चुके हैं.
והשב לשכנינו שבעתים אל-חיקם חרפתם אשר חרפוך אדני 12
प्रभु, पड़ोसी राष्ट्रों ने जो आपकी निंदा की है, उसका सात गुणा प्रतिशोध उनके झोली में डाल दीजिए.
ואנחנו עמך וצאן מרעיתך-- נודה לך לעולם לדר ודר-- נספר תהלתך 13
तब, हम आपकी प्रजा, आपके चरागाह की भेड़ें, सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे; एक पीढ़ी से दूसरी तक हम आपका गुणगान करते रहेंगे.

< תהילים 79 >