< होशे 11 >

1 जब इस्राएल बालक था, तब मैंने उससे प्रेम किया, और अपने पुत्र को मिस्र से बुलाया।
Кад Израиљ беше дете, љубих га, и из Мисира дозвах сина свог.
2 परन्तु जितना मैं उनको बुलाता था, उतना ही वे मुझसे भागते जाते थे; वे बाल देवताओं के लिये बलिदान करते, और खुदी हुई मूरतों के लिये धूप जलाते गए।
Колико их зваше, толико они одлазише од њих; приносише жртве Валима, кадише ликовима.
3 मैं ही एप्रैम को पाँव-पाँव चलाता था, और उनको गोद में लिए फिरता था, परन्तु वे न जानते थे कि उनका चंगा करनेवाला मैं हूँ।
Ја учих Јефрема ходити држећи га за руке, али не познаше да сам их ја лечио.
4 मैं उनको मनुष्य जानकर प्रेम की डोरी से खींचता था, और जैसा कोई बैल के गले की जोत खोलकर उसके सामने आहार रख दे, वैसा ही मैंने उनसे किया।
Вукох их узицама човечијим, ужима љубавним; и бих им као они који им скидају јарам с чељусти, и давах им храну.
5 वह मिस्र देश में लौटने न पाएगा; अश्शूर ही उसका राजा होगा, क्योंकि उसने मेरी ओर फिरने से इन्कार कर दिया है।
Неће се вратити у земљу мисирску, него ће му Асирац бити цар, јер се не хтеше обратити.
6 तलवार उनके नगरों में चलेगी, और उनके बेंड़ों को पूरा नाश करेगी; और यह उनकी युक्तियों के कारण होगा।
И мач ће стајати у градовима његовим, и потрће преворнице његове и прождрети за намере њихове.
7 मेरी प्रजा मुझसे फिर जाने में लगी रहती है; यद्यपि वे उनको परमप्रधान की ओर बुलाते हैं, तो भी उनमें से कोई भी मेरी महिमा नहीं करता।
Народ је мој прионуо за отпад од мене; зову га ка Вишњем, али се ниједан не подиже.
8 हे एप्रैम, मैं तुझे क्यों छोड़ दूँ? हे इस्राएल, मैं कैसे तुझे शत्रु के वश में कर दूँ? मैं कैसे तुझे अदमा के समान छोड़ दूँ, और सबोयीम के समान कर दूँ? मेरा हृदय तो उलट-पुलट हो गया, मेरा मन स्नेह के मारे पिघल गया है।
Како да те дам, Јефреме? Да те предам, Израиљу? Како да учиним од тебе као од Адаме? Да те обратим да будеш као Севојим? Устрептало је срце моје у мени, усколебала се утроба моја од жалости.
9 मैं अपने क्रोध को भड़कने न दूँगा, और न मैं फिर एप्रैम को नाश करूँगा; क्योंकि मैं मनुष्य नहीं परमेश्वर हूँ, मैं तेरे बीच में रहनेवाला पवित्र हूँ; मैं क्रोध करके न आऊँगा।
Нећу извршити љутог гнева свог, нећу опет затрти Јефрема; јер сам ја Бог а не човек, Светац усред тебе; нећу доћи на град.
10 १० वे यहोवा के पीछे-पीछे चलेंगे; वह तो सिंह के समान गरजेगा; और तेरे लड़के पश्चिम दिशा से थरथराते हुए आएँगे।
Ићи ће они за Господом; Он ће рикати као лав; кад рикне, са страхом ће дотрчати синови с мора;
11 ११ वे मिस्र से चिड़ियों के समान और अश्शूर के देश से पंडुकी की भाँति थरथराते हुए आएँगे; और मैं उनको उन्हीं के घरों में बसा दूँगा, यहोवा की यही वाणी है।
Са страхом ће дотрчати из Мисира као птица, и као голуб из земље асирске; и населићу их у кућама њиховим, говори Господ.
12 १२ एप्रैम ने मिथ्या से, और इस्राएल के घराने ने छल से मुझे घेर रखा है; और यहूदा अब तक पवित्र और विश्वासयोग्य परमेश्वर की ओर चंचल बना रहता है।
Опколио ме је Јефрем лажју и дом Израиљев преваром; али Јуда још влада с Богом и веран је са светима.

< होशे 11 >