< 3 Mosebok 15 >

1 Og Herren talte til Moses og Aron og sa:
याहवेह ने मोशेह और अहरोन को ये आदेश दिए:
2 Tal til Israels barn og si til dem: Når det går ut flod fra en manns legeme, da er han uren for sitt flods skyld.
“इस्राएल वंशजों को यह आदेश दो, ‘यदि किसी व्यक्ति की देह से कोई स्राव हो रहा हो, वह स्राव अशुद्ध है.
3 Så lenge hans flod varer, er det således med hans urenhet: Enten hans legeme gir flodet fra sig eller holder det tilbake, i begge tilfelle er han uren.
यह उसकी अशुद्धता ही मानी जाएगी, चाहे उसकी देह से स्राव हो रहा हो, अथवा स्राव रुक गया हो.
4 Hvert leie som den som har flod, ligger på, skal være urent, og alt det han sitter på, skal være urent.
“‘स्रावग्रस्त व्यक्ति जिस बिछौने पर विश्राम करता है, वह बिछौना अशुद्ध हो जाता है, और हर एक वस्तु जिस पर वह बैठ जाता है, वह भी अशुद्ध हो जाती है.
5 Den som rører ved hans leie, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति उसके बिछौने को छू लेता है, तो वह व्यक्ति अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे और वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
6 Og den som setter sig på noget som den som har flod, sitter på, han skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
यदि कोई व्यक्ति उस वस्तु पर बैठ जाता है जिस पर वह स्रावग्रस्त व्यक्ति बैठता रहा है, तो वह अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे तथा वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
7 Og den som rører ved den sykes legeme, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
“‘और यदि कोई व्यक्ति उस स्रावग्रस्त व्यक्ति को छू लेता है, तो वह व्यक्ति अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे, तथा वह शाम तक अशुद्ध रहे.
8 Kommer den som har flod, til å spytte på en som er ren, da skal den han spyttet på, tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
“‘अथवा वह स्रावग्रस्त व्यक्ति किसी शुद्ध व्यक्ति पर थूक देता है, तो वह शुद्ध व्यक्ति भी अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे तथा वह शाम तक अशुद्ध रहे.
9 Hver sal som den som har flod, rider på, skal være uren.
“‘हर एक काठी, जिस पर वह सवारी करता है, वह काठी अशुद्ध हो जाती है.
10 Enhver som rører ved noget av det han har under sig, skal være uren til om aftenen, og den som bærer det bort, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
यदि कोई व्यक्ति उन वस्तुओं में से किसी को भी छू लेता है, जो स्रावग्रस्त व्यक्ति के नीचे रही हैं, तो वह शाम तक अशुद्ध रहेगा और जो कोई व्यक्ति उनका वहन करता है, तो वह अपने वस्त्रों को धो डाले, स्‍नान करे तथा वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
11 Og enhver som den som har flod, rører ved uten å ha skyllet sine hender i vann, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
“‘इसी प्रकार स्रावग्रस्त व्यक्ति अपने हाथों को बिना धोए यदि किसी व्यक्ति को छू लेता है, तो वह व्यक्ति अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे तथा वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
12 Og et lerkar som den som har flod, rører ved, skal brytes i stykker, og ethvert trekar skal skylles i vann.
“‘यदि स्रावग्रस्त व्यक्ति किसी मिट्टी के पात्र को छू लेता है, तो उस पात्र को तोड़ डाला जाए, किंतु यदि पात्र लकड़ी का है, तो उसे जल में धोया जाए.
13 Når den som har flod, blir ren for sitt flod, da skal han telle syv dager frem fra den dag han blev ren, og så tvette sine klær og bade sitt legeme i rinnende vann, så er han ren.
“‘जब स्रावग्रस्त व्यक्ति अपने स्राव से शुद्ध हो गए है, तो वह अपने शुद्ध होने के लिए सात दिनों की गिनती कर ले; तब वह अपने वस्त्रों को धो डाले और बहते हुए जल में स्‍नान करे, तब वह शुद्ध हो जाएगा.
14 Og den åttende dag skal han ta to turtelduer eller to dueunger og komme for Herrens åsyn, til inngangen til sammenkomstens telt, og gi dem til presten.
आठवें दिन वह अपने लिए दो कपोत अथवा कबूतर के दो बच्‍चे लेकर मिलनवाले तंबू के द्वार पर याहवेह के सामने आए और इन्हें पुरोहित को दे दे;
15 Og presten skal ofre dem, den ene til syndoffer og den andre til brennoffer; og således skal presten gjøre soning for ham for Herrens åsyn og rense ham for hans flod.
पुरोहित इनमें से एक को पापबलि के लिए तथा दूसरे को होमबलि के लिए भेंट करे. इस प्रकार पुरोहित उसके लिए उसके स्राव के कारण याहवेह के सामने प्रायश्चित पूरा करे.
16 Når det går sæd fra en mann, da skal han bade hele sitt legeme i vann og være uren til om aftenen.
“‘यदि किसी व्यक्ति का वीर्य-उत्सर्जन हो गया है, तो वह स्‍नान के द्वारा सारे शरीर को धो डाले और वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
17 Og ethvert klæsplagg og ethvert skinn som det kommer sæd på, skal tvettes i varm og være urent til om aftenen.
जहां तक वस्त्र अथवा चर्मवस्त्र का संबंध है, जिस पर वीर्य गिरा हुआ हो, उस वस्त्र को जल से धो डाला जाए तथा वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
18 Og når en mann ligger hos en kvinne, og det går sæd fra ham, da skal de begge bade sig i vann og være urene til om aftenen.
यदि कोई पुरुष किसी स्त्री से संभोग करे और इस प्रक्रिया में उसका वीर्य-उत्सर्जन हुआ हो, तो वे दोनों स्‍नान करें-वे शाम तक अशुद्ध रहेंगे.
19 Når en kvinne har flod, idet det flyter blod fra hennes legeme, da skal hun være uren i syv dager, og enhver som rører ved henne, skal være uren til om aftenen.
“‘जब किसी स्त्री से स्राव हो रहा हो, और यदि वह स्राव रक्त है, तो वह स्त्री अपनी ऋतुस्राव-अशुद्धता की अवधि में सात दिन के लिए होगी, और जो कोई उस स्त्री को छुए, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
20 Alt hun ligger på mens hun således er uren, skal være urent, og alt hun sitter på, skal være urent.
“‘हर एक वह वस्तु अशुद्ध होगी जिस पर वह अपने ऋतुस्राव-अशुद्धता की अवधि में लेटती है, तथा वह वस्तु भी जिस पर वह बैठती है.
21 Enhver som rører ved hennes leie, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
जो कोई भी उसके बिछौने को छू लेता है, वह अपने वस्त्रों को धोकर स्‍नान करे, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
22 Og enhver som rører ved noget hun sitter på, skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
जो कोई उस वस्तु को छू लेता है जिस पर वह बैठती है, तो वह अपने वस्त्रों को धो डाले तथा स्‍नान करे, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
23 Og dersom nogen rører ved noget som er på leiet eller på det hun sitter på, skal han være uren til om aftenen.
चाहे यह उसका बिछौना अथवा कोई भी वस्तु है जिस पर वह बैठती है, यदि कोई उसको छू लेता है, तो वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
24 Og dersom en mann ligger hos henne, og hennes urenhet kommer på ham, så skal han være uren i syv dager, og ethvert leie han ligger på, skal være urent.
“‘यदि कोई पुरुष उसके साथ वास्तव में संभोग कर लेता है, और इस प्रकार उस स्त्री की ऋतुस्राव की अशुद्धता उस पुरुष पर आ जाती है, तो वह सात दिनों के लिए अशुद्ध होगा, और हर एक बिछौना जिस पर वह लेटता है, अशुद्ध हो जाएगा.
25 Når en kvinne har blodflod i mange dager, uten at det er hennes månedlige urenhets tid, eller hun har flod lenger enn sedvanlig i sin månedlige urenhets tid, da skal hun være uren alle de dager hennes urenhets flod varer, likesom i sin månedlige urenhets dager.
“‘यदि किसी स्त्री को रक्त का स्राव उसके ऋतुस्राव-अशुद्धता की अवधि में ही नहीं बल्कि उसके अलावा भी अनेक दिनों तक होता रहे, तो वह ऋतुस्राव की अशुद्धता की अवधि के समान अपने इस अशुद्ध स्राव में भी अशुद्ध रहेगी.
26 Ethvert leie hun ligger på alle de dager hennes flod varer, skal være urent, likesom hennes leie i hennes månedlige urenhet, og alt hun sitter på, skal være urent, likesom når hun har sin månedlige urenhet.
कोई भी वह बिछौना जिस पर वह अपने स्राव के पूरे दिनों में लेटती है, वह उसके ऋतुस्राव के अशुद्ध बिछौने के समान होगा और हर एक वह वस्तु जिस पर वह बैठती है, वह उसके ऋतुस्राव के समान अशुद्ध होगी.
27 Enhver som rører ved det, skal være uren; han skal tvette sine klær og bade sig i vann og være uren til om aftenen.
उसी प्रकार जो कोई उसको छू लेता है, वह अशुद्ध होगा और वह अपने वस्त्रों को धो डाले तथा स्‍नान करे, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा.
28 Men når hun blir ren for sitt flod, da skal hun telle syv dager frem, og derefter skal hun være ren.
“‘जब वह स्त्री अपने स्राव से शुद्ध हो जाती है, तो वह अपने शुद्ध होने के लिए सात दिनों की गिनती कर ले, उसके बाद वह शुद्ध होगी.
29 Og den åttende dag skal hun ta to turtelduer eller to dueunger og komme med dem til presten, til inngangen til sammenkomstens telt.
आठवें दिन वह अपने लिए दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्‍चे लेकर उन्हें मिलनवाले तंबू के द्वार पर पुरोहित के सामने लाए.
30 Og presten skal ofre den ene til syndoffer og den andre til brennoffer; og således skal presten gjøre soning for henne for Herrens åsyn og rense henne for hennes urenhets flod.
पुरोहित उनमें से एक को पापबलि तथा दूसरे को होमबलि के लिए भेंट करे. इस प्रकार उसके स्राव के कारण पुरोहित उसके लिए याहवेह के सामने प्रायश्चित करे.’
31 I skal skille Israels barn av med deres urenhet, forat de ikke skal dø i sin urenhet når de gjør mitt tabernakel urent, det som står midt iblandt dem.
“‘इस प्रकार तुम इस्राएल वंशजों को उनकी अशुद्धता से अलग रखोगे, ऐसा न हो कि वे मेरे मिलनवाले तंबू को, जो उनके बीच में है, अशुद्ध करें और उनकी अशुद्धता के कारण उनकी मृत्यु हो जाए.’”
32 Dette er loven om den som har flod, og om den fra hvem det går sæd, så han blir uren derved,
यह विधि उस व्यक्ति के लिए है, जिसका स्राव हो रहा है और जिस व्यक्ति का वीर्य-उत्सर्जन हो गया है; जिससे वह अशुद्ध हो जाता है,
33 og om den kvinne som har sin månedlige urenhet, og om den som har flod, enten det er mann eller kvinne, og om den mann som ligger hos en uren kvinne.
और उस स्त्री के लिए भी, जो अपनी ऋतुस्राव-अशुद्धता के कारण अस्वस्थ है. हां, उसके लिए, जिससे स्राव हो रहा हो, चाहे वह पुरुष हो अथवा स्त्री; अथवा उस पुरुष के लिए भी, जो उस स्त्री से संभोग कर लेता है, जो अशुद्धता की स्थिति में है.

< 3 Mosebok 15 >