< Salmenes 30 >

1 En salme, en sang ved husets innvielse, av David. Jeg vil ophøie dig, Herre, for du har dradd mig op og ikke latt mine fiender glede sig over mig.
एक स्तोत्र. मंदिर के समर्पणोत्सव के लिए एक गीत, दावीद की रचना. याहवेह, मैं आपकी महिमा और प्रशंसा करूंगा, क्योंकि आपने मुझे गहराई में से बचा लिया है अब मेरे शत्रुओं को मुझ पर हंसने का संतोष प्राप्‍त न हो सकेगा.
2 Herre min Gud! jeg ropte til dig, og du helbredet mig.
याहवेह, मेरे परमेश्वर, मैंने सहायता के लिए आपको पुकारा, आपने मुझे पुनःस्वस्थ कर दिया.
3 Herre! du har ført min sjel op av dødsriket, du har kalt mig til live fra dem som farer ned i graven. (Sheol h7585)
याहवेह, आपने मुझे अधोलोक से ऊपर खींच लिया; आपने मुझे जीवनदान दिया, उनमें से बचा लिया, जो अधोलोक-कब्र में हैं. (Sheol h7585)
4 Lovsyng Herren, I hans fromme, og pris hans hellige navn!
याहवेह के भक्तो, उनके स्तवन गान गाओ; उनकी महिमा में जय जयकार करो.
5 For et øieblikk varer hans vrede, en levetid hans nåde; om aftenen kommer gråt som gjest, og om morgenen er det frydesang.
क्योंकि क्षण मात्र का होता है उनका कोप, किंतु आजीवन स्थायी रहती है उनकी कृपादृष्टि; यह संभव है रोना रात भर रहे, किंतु सबेरा उल्लास से भरा होता है.
6 Men jeg sa i min trygghet: Jeg skal ikke rokkes evindelig.
अपनी समृद्धि की स्थिति में मैं कह उठा, “अब मुझ पर विषमता की स्थिति कभी न आएगी.”
7 Herre! ved din nåde hadde du grunnfestet mitt fjell; du skjulte ditt åsyn, da blev jeg forferdet.
याहवेह, आपने ही मुझ पर कृपादृष्टि कर, मुझे पर्वत समान स्थिर कर दिया; किंतु जब आपने मुझसे अपना मुख छिपा लिया, तब मैं निराश हो गया.
8 Til dig, Herre, ropte jeg, og til Herren bad jeg ydmykelig:
याहवेह, मैंने आपको पुकारा; मेरे प्रभु, मैंने आपसे कृपा की प्रार्थना की:
9 Hvad vinning er der i mitt blod, i at jeg farer ned i graven? Mon støvet vil prise dig, vil det forkynne din trofasthet?
“क्या लाभ होगा मेरी मृत्यु से, मेरे अधोलोक में जाने से? क्या मिट्टी आपकी स्तुति करेगी? क्या वह आपकी सच्चाई की साक्ष्य देगी?
10 Hør, Herre, og vær mig nådig! Herre, vær min hjelper!
याहवेह, मेरी विनती सुनिए, मुझ पर कृपा कीजिए; याहवेह, मेरी सहायता कीजिए.”
11 Du omskiftet min klage til dans for mig, du løste mine sørgeklær av mig og omgjordet mig med glede,
आपने मेरे विलाप को उल्‍लास-नृत्य में बदल दिया; आपने मेरे शोक-वस्त्र टाट उतारकर मुझे हर्ष का आवरण दे दिया,
12 forat min ære skal lovsynge dig og ikke tie. Herre min Gud! jeg vil prise dig evindelig.
कि मेरा हृदय सदा आपका गुणगान करता रहे और कभी चुप न रहे. याहवेह, मेरे परमेश्वर, मैं सदा-सर्वदा आपके प्रति आभार व्यक्त करता रहूंगा.

< Salmenes 30 >