< اشعیا 46 >
بیل خم شده و نبو منحنی گردیده بتهای آنها بر حیوانات و بهایم نهاده شد. آنهایی که شما برمی داشتید حمل گشته و بارحیوانات ضعیف شده است. | ۱ 1 |
बाबेल की मूर्ति बेल और नेबो देवता झुक गए हैं; उनकी मूर्तियों को पशुओं पर रखकर ले जाया जा रहा है. जिन वस्तुओं को वे उठाए फिरते थे, वे अब बोझ बन गई है.
آنها جمیع منحنی و خم شده، آن بار را نمی توانند رهانیدبلکه خود آنها به اسیری میروند. | ۲ 2 |
वे दोनों देवता ही झुक गए हैं; वे इन मूर्तियों के बोझ को उठा न सके, वे तो स्वयं ही बंधुवाई में चले गए हैं.
ای خاندان یعقوب و تمامی بقیه خاندان اسرائیل که از بطن برمن حمل شده و از رحم برداشته من بودهاید! | ۳ 3 |
“हे याकोब के घराने, मेरी सुनो, इस्राएल के बचे हुए लोग, तुम भी सुनो! तुम तो जन्म ही से, मेरी देखरेख में रहे हो.
وتا به پیری شما من همان هستم و تا به شیخوخیت من شما را خواهم برداشت. من آفریدم و من برخواهم داشت و من حمل کرده، خواهم رهانید. | ۴ 4 |
तुम्हारे बुढ़ापे तक भी मैं ऐसा ही रहूंगा, तुम्हारे बाल पकने तक मैं तुम्हें साथ लेकर चलूंगा. मैंने तुम्हें बनाया है और मैं तुम्हें साथ साथ लेकर चलूंगा; इस प्रकार ले जाते हुए मैं तुम्हें विमुक्ति तक पहुंचा दूंगा.
مرا با که شبیه و مساوی میسازید و مرا با که مقابل مینمایید تا مشابه شویم؟ | ۵ 5 |
“तुम मेरी उपमा किससे दोगे तथा मुझे किसके समान बताओगे, कि हम दोनों एक समान हो जाएं?
آنانی که طلا رااز کیسه میریزند و نقره را به میزان میسنجند، زرگری را اجیر میکنند تا خدایی از آن بسازدپس سجده کرده، عبادت نیز مینمایند. | ۶ 6 |
वे जो अपनी थैली से सोना उण्डेलते या कांटे से चांदी तौलते हैं; जो सुनार को मजदूरी देकर देवता बनाते हैं, फिर उसको प्रणाम और दंडवत करते हैं.
آن را بردوش برداشته، میبرند و بهجایش میگذارند و اومی ایستد و از جای خود حرکت نمی تواند کرد. نزد او استغاثه هم مینمایند اما جواب نمی دهد وایشان را از تنگی ایشان نتواند رهانید. | ۷ 7 |
वे इस मूर्ति को अपने कंधे पर लेकर जाते हैं; और उसे उसके स्थान पर रख देते हैं और वह वहीं खड़ी रहती है. वह मूर्ति अपनी जगह से हिलती तक नहीं. कोई भी उसके पास खड़ा होकर कितना भी रोए, उसमें उत्तर देने की ताकत नहीं; उसकी पीड़ा से उसे बचाने की ताकत उसमें नहीं है!
این را بیاد آورید و مردانه بکوشید. وای عاصیان آن را در دل خود تفکر نمایید! | ۸ 8 |
“यह स्मरण रखकर दृढ़ बने रहो, हे अपराधियो, इसे मन में याद करते रहो.
چیزهای اول را از زمان قدیم به یاد آورید. زیرا من قادرمطلق هستم و دیگری نیست. خدا هستم و نظیرمن نی. | ۹ 9 |
उन बातों को याद रखो, जो बहुत पहले हो चुकी हैं; क्योंकि परमेश्वर मैं हूं, मेरे समान और कोई नहीं.
آخر را از ابتدا و آنچه را که واقع نشده از قدیم بیان میکنم و میگویم که اراده من برقرارخواهد ماند و تمامی مسرت خویش را بجاخواهم آورد. | ۱۰ 10 |
मैं अंत की बातें पहले से ही बताता आया हूं, प्राचीन काल से जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं. जब मैं किसी बात की कोई योजना बनाता हूं, तो वह घटती है; मैं वही करता हूं जो मैं करना चाहता हूं
مرغ شکاری را از مشرق و هم مشورت خویش را از جای دور میخوانم. من گفتم و البته بجا خواهم آورد و تقدیر نمودم والبته به وقوع خواهم رسانید. | ۱۱ 11 |
मैं पूर्व दिशा से उकाब को; अर्थात् दूर देश से मेरी इच्छा पूरी करनेवाले पुरुष को बुलाता हूं. मैंने ही यह बात कही; और यह पूरी होकर रहेगी.
ای سختدلان که از عدالت دور هستید مرا بشنوید. | ۱۲ 12 |
हे कठोर मनवालो, तुम जो धर्म से दूर हो, मेरी सुनो.
عدالت خودرا نزدیک آوردم و دور نمی باشد و نجات من تاخیر نخواهد نمود و نجات را به جهت اسرائیل که جلال من است در صهیون خواهم گذاشت. | ۱۳ 13 |
मैं अपनी धार्मिकता को पास ला रहा हूं, यह दूर नहीं है; मेरे द्वारा उद्धार करने में देर न हो. मैं इस्राएल के लिए अपनी महिमा, और ज़ियोन का उद्धार करूंगा.”