< Књига пророка Јеремије 29 >

1 А ово су речи у посланици коју посла пророк Јеремија из Јерусалима к остатку старешина заробљених и свештеницима и пророцима и свему народу што га пресели Навуходоносор из Јерусалима у Вавилон,
उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबेल को ले गया था।
2 Пошто отиде из Јерусалима цар Јехонија и царица и дворани и кнезови Јудини и јерусалимски, и дрводеље и ковачи.
यह पत्री उस समय भेजी गई, जब यकोन्याह राजा और राजमाता, खोजे, यहूदा और यरूशलेम के हाकिम, लोहार और अन्य कारीगर यरूशलेम से चले गए थे।
3 По Еласи, сину Сафановом, и Гемарији сину Хелкијином, које сла Седекија цар Јудин у Вавилон к Навуходоносору цару вавилонском; и у књизи говораше:
यह पत्री शापान के पुत्र एलासा और हिल्किय्याह के पुत्र गमर्याह के हाथ भेजी गई, जिन्हें यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास बाबेल को भेजा।
4 Овако вели Господ над војскама, Бог Израиљев, свему робљу које преселих из Јерусалима у Вавилон:
उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है, उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है।
5 Градите куће и седите у њима; садите вртове и једите род њихов;
घर बनाकर उनमें बस जाओ; बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।
6 Жените се и рађајте синове и кћери; и синове своје жените, и кћери своје удајте, нека рађају синове и кћери, и множите се ту и не умањујте се.
ब्याह करके बेटे-बेटियाँ जन्माओ; और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ ब्याह लो और अपनी बेटियाँ पुरुषों को ब्याह दो, कि वे भी बेटे-बेटियाँ जन्माएँ; और वहाँ घटो नहीं वरन् बढ़ते जाओ।
7 И тражите добро граду, у који вас преселих, и молите се за њ Господу, јер у добру његовом биће вама добро.
परन्तु जिस नगर में मैंने तुम को बन्दी कराके भेज दिया है, उसके कुशल का यत्न किया करो, और उसके हित के लिये यहोवा से प्रार्थना किया करो। क्योंकि उसके कुशल से तुम भी कुशल के साथ रहोगे।
8 Јер овако вели Господ над војскама Бог Израиљев: Немојте да вас варају ваши пророци што су међу вама и ваши врачи, и не гледајте на сне своје што сањате.
क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है कि तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता और भावी कहनेवाले तुम्हारे बीच में हैं, वे तुम को बहकाने न पाएँ, और जो स्वप्न वे तुम्हारे निमित्त देखते हैं उनकी ओर कान मत लगाओ,
9 Јер вам они лажно пророкују у моје име, ја их нисам послао, говори Господ.
क्योंकि वे मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं; मैंने उन्हें नहीं भेजा, मुझ यहोवा की यह वाणी है।
10 Јер овако вели Господ: Кад се наврши у Вавилону седамдесет година, походићу вас, и извршићу вам добру реч своју да ћу вас вратити на ово место.
१०“यहोवा यह कहता है कि बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे होने पर मैं तुम्हारी सुधि लूँगा, और अपना यह मनभावना वचन कि मैं तुम्हें इस स्थान में लौटा ले आऊँगा, पूरा करूँगा।
11 Јер ја знам мисли које мислим за вас, говори Господ, мисли добре а не зле, да вам дам последак какав чекате.
११क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएँ मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानि की नहीं, वरन् कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूँगा।
12 Тада ћете ме призивати и ићи ћете и молићете ми се, и услишићу вас.
१२तब उस समय तुम मुझ को पुकारोगे और आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूँगा।
13 И тражићете ме, и наћи ћете ме, кад ме потражите свим срцем својим.
१३तुम मुझे ढूँढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे।
14 И даћу вам се да ме нађете, говори Господ, и вратићу робље ваше, и сабраћу вас из свих народа и из свих места у која сам вас разагнао, говори Господ, и довешћу вас опет на место, одакле сам вас иселио.
१४मैं तुम्हें मिलूँगा, यहोवा की यह वाणी है, और बँधुआई से लौटा ले आऊँगा; और तुम को उन सब जातियों और स्थानों में से जिनमें मैंने तुम को जबरन निकाल दिया है, और तुम्हें इकट्ठा करके इस स्थान में लौटा ले आऊँगा जहाँ से मैंने तुम्हें बँधुआ करवाकर निकाल दिया था, यहोवा की यही वाणी है।
15 Јер рекосте: Господ нам подиже пророке у Вавилону.
१५“तुम कहते तो हो कि यहोवा ने हमारे लिये बाबेल में भविष्यद्वक्ता प्रगट किए हैं।
16 Јер, овако вели Господ за цара који седи на престолу Давидовом и за сав народ који стоји у овом граду, за браћу вашу што не отидоше с вама у ропство.
१६परन्तु जो राजा दाऊद की गद्दी पर विराजमान है, और जो प्रजा इस नगर में रहती है, अर्थात् तुम्हारे जो भाई तुम्हारे संग बँधुआई में नहीं गए, उन सभी के विषय सेनाओं का यहोवा यह कहता है,
17 Овако вели Господ над војскама: Ево, ја ћу пустити на њих мач, глад и помор, и учинићу их да буду као смокве рђаве, које се не могу јести, како су рђаве.
१७सुनो, मैं उनके बीच तलवार चलाऊँगा, अकाल, और मरी फैलाऊँगा; और उन्हें ऐसे घिनौने अंजीरों के समान करूँगा जो निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते।
18 И гонићу их мачем и глађу и помором, и учинићу да се потуцају по свим царствима земаљским, да буду уклин и чудо и подсмех и руг у свих народа, у које их пошаљем.
१८मैं तलवार, अकाल और मरी लिए हुए उनका पीछा करूँगा, और ऐसा करूँगा कि वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरेंगे, और उन सब जातियों में जिनके बीच मैं उन्हें जबरन कर दूँगा, उनकी ऐसी दशा करूँगा कि लोग उन्हें देखकर चकित होंगे और ताली बजाएँगे और उनका अपमान करेंगे, और उनकी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे।
19 Јер не послушаше моје речи, говори Господ, кад слах к њима слуге своје пророке зарана једнако; али не послушасте, говори Господ.
१९क्योंकि जो वचन मैंने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उनके पास बड़ा यत्न करके कहला भेजे हैं, उनको उन्होंने नहीं सुना, यहोवा की यही वाणी है।
20 Слушајте, дакле, реч Господњу ви сви заробљени, које послах из Јерусалима у Вавилон.
२०“इसलिए हे सारे बन्दियों, जिन्हें मैंने यरूशलेम से बाबेल को भेजा है, तुम उसका यह वचन सुनो
21 Овако вели Господ над војскама, Бог Израиљев, за Ахава сина Колајиног и за Седекију сина Масијиног, који вам пророкују у моје име лаж: ево, ја ћу их предати у руке Навуходоносору цару вавилонском, да их побије на ваше очи.
२१‘कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा।
22 И од њих ће се узети уклин међу све робље Јудино што је у Вавилону, те ће говорити: Господ да учини од тебе као од Седекије и као од Ахава, које испече цар вавилонски на огњу.
२२सब यहूदी बन्दी जो बाबेल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह श्राप दिया करेंगे: यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबेल के राजा ने आग में भून डाला,
23 Јер учинише грдило у Израиљу чинећи прељубу са женама ближњих својих и говорећи лаж на моје име, што им не заповедих; ја знам то, и сведок сам, говори Господ.
२३क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूर्खता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।’”
24 И Семаји из Нелама реци говорећи:
२४नेहेलामी शमायाह से तू यह कह, “इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह कहा है:
25 Овако вели Господ над војскама, Бог Израиљев, говорећи: Што си у своје име послао књиге свему народу који је у Јерусалиму, и Софонији сину Масијином свештенику и свим свештеницима, говорећи:
२५इसलिए कि तूने यरूशलेम के सब रहनेवालों और सब याजकों को और मासेयाह के पुत्र सपन्याह याजक को अपने ही नाम की इस आशय की पत्री भेजी,
26 Господ те постави свештеником на место Јодаја свештеника, да пазите у дому Господњем на сваког човека безумног и који се гради пророк, да их мећеш у тамницу и у кладе.
२६कि, ‘यहोवा ने यहोयादा याजक के स्थान पर तुझे याजक ठहरा दिया ताकि तू यहोवा के भवन में रखवाला होकर जितने वहाँ पागलपन करते और भविष्यद्वक्ता बन बैठे हैं उन्हें काठ में ठोंके और उनके गले में लोहे के पट्टे डाले।
27 Зашто, дакле, не укори Јеремије Анатоћанина, који се гради пророк међу вама?
२७इसलिए यिर्मयाह अनातोती जो तुम्हारा भविष्यद्वक्ता बन बैठा है, उसको तूने क्यों नहीं घुड़का?
28 Јер посла к нама у Вавилон и поручи: Дуго ће трајати; градите куће и седите у њима, и садите вртове и једите род њихов.
२८उसने तो हम लोगों के पास बाबेल में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, इसलिए घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।’”
29 И Софонија свештеник прочита ту књигу пред пророком Јеремијом.
२९यह पत्री सपन्याह याजक ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को पढ़ सुनाई।
30 И дође реч Господња Јеремији говорећи:
३०तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा “सब बंधुओं के पास यह कहला भेज,
31 Пошаљи ка свему робљу и поручи: Овако вели Господ за Семају из Нелама; што вам пророкује Семаја, а ја га не послах, и чини да се уздате у лаж,
३१यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यह कहता है: ‘शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है,
32 Зато овако вели Господ: Ево, ја ћу походити Семају Неламљанина и семе његово, неће од њега нико остати у овом народу нити ће видети добра што ћу ја учинити народу свом, говори Господ, јер казива одмет од Господа.
३२इसलिए यहोवा यह कहता है: सुनो, मैं उस नेहेलामी शमायाह और उसके वंश को दण्ड देना चाहता हूँ; उसके घर में से कोई इन प्रजाओं में न रह जाएगा। और जो भलाई मैं अपनी प्रजा की करनेवाला हूँ, उसको वह देखने न पाएगा, क्योंकि उसने यहोवा से फिर जाने की बातें कही हैं, यहोवा की यही वाणी है।’”

< Књига пророка Јеремије 29 >